डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि मेला में 800 से अधिक पुलिसकर्मी होंगे ड्यूटी में तैनात


राजनांदगांव। मंगलवार से 17 अप्रैल तक मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जायेगा। इस दौरान डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु श्रद्वालुगण लाखों की संख्या में आने की संभावना है। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं सम्पूर्ण नवरात्रि पर्व को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग जिलों का बल बुलाया गया है जिसमें पुलिस जिला बल, सीएएफ, होम गार्ड, यातायात पुलिस शामिल हैं। सम्पूर्ण मेला व्यवस्था को 04 सेक्टर में बांटा गया है जिसमें लगभग 800 से अधिक पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का ड्यूटी लगाया गया है, जिसे क्षीरपानी परिसर में बी.पी.राजभानू, सेनानी 08 वीं वाहिनी छसबल राजनांदगांव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन मुकेश ठाकुर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा द्वारा मेला ड्यूटी पर लगे बल को ब्रीफ कर ड्यूटी वितरण किया गया। यातायात पुलिस द्वारा अंजोरा बाईपास से रामदरबार, सुकुलदैहान, मुसरा होते हुए डोंगरगढ़ तक पैदल यात्रियों के लिए जगह-जगह बैरिकेट व पुलिस जवान तैनात किया गया है। उपर मॉ बम्लेश्वरी मंदिर से निचे मॉ बम्लेश्वरी मंदिर तक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार का परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर अति.पु.अधी. नक्सल ऑपरेशन राज. मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा, उप सेनानी 07 वीं. वाहिनी छसबल भिलाई मीता पवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया, उप पुलिस अधी. अजाक तनुप्रिया ठाकुर, पुलिस अनुअधि. डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, उप प.अधी. पीटीएस अंजली ऐरेवार, उप पू.अधी. नक्सल सेल राज. अजीत ओगरे, उप पुअधी दुर्ग एलेक्जेण्डर किरो, उप पु.अधी. बेमेतरा कौशिल्या साहू, सहायक सेनानी 08 वीं वाहिनी राज हरीश टोण्डर, उप पुअधी मुंगेली नवनीत पाटिल, सहायक सेनानी 03 वी. वाहिनी छसबल अमलेश्वर अनिता सागर, सहायक सेनानी 14 वीं वाहिनी बालोद अजीत सिंह यादव, उप पुलिस अधी रायगढ़ अनामिका जैन, उप पुअधी कोरिया जे.पी. भारतेन्दु , प्रशिक्षु उप पु.अधी. राजनांदगांव नवीन एक्का एवं जिले एवं अन्य जिले से आये अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *