रायपुर। अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति की बैठक रायपुर प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें संगठन विस्तार एवं संगठन द्वारा आयोजित आगामी कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने नारीशक्ति प्रकोष्ठ प्रदेश संयुक्त सचिव सविता विरेंद्र शर्मा के अनुशंसा, प्रदेश अध्यक्ष चित्रा तिवारी के अनुमोदन तथा समाज उत्थान हेतु सक्रियता को ध्यान में रखते हुए सुनीता तिवारी को नारी शक्ति प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन सचिव एवं साधना शुक्ला को रायपुर शहर अध्यक्ष मनोनित किया।
उपस्थित सदस्य एवं पदाधिकारी डॉक्टर एस के शर्मा, भारती अवतार शर्मा, पायल शर्मा, मुक्ता तिवारी, डॉक्टर किरण शर्मा, लक्की दुबे, अमित मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, अवधेश धर दीवान, अथर्व तिवारी, विनय तिवारी आदि ने नव मनोनित नारीशक्ति प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन सचिव को बधाई प्रेषित की।