अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव चंदन यादव के नेतृत्व में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम को लेकर राजनांदगांव में कांग्रेस का प्रदर्शन

राजनांदगांव। देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोलियम पदार्थों के दाम को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। राजनांदगांव के वनांचल क्षेत्र कौड़ीकसा से अंबागढ़ चौकी तक कार्यकर्ताओं ने सायकल व पैदल यात्रा की। लगभग 400 कार्यकर्ताओं ने सायकल व 400 कार्यकर्ताओं ने पैदल चलकर विरोध दर्ज किया। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई व मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यात्रा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव चंदन यादव, प्रदेश महामंत्री व जिले के प्रभारी पंकज शर्मा, जिलाध्यक्ष पदम सिंह कोठारी, विधायक दलेश्वर साहू, इन्द्रसाहा मंडावी, छन्नी साहू, भूनेश्वर बघेल, जिला अंत्यव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, भूतपूर्व विधायक भोलाराम साहू, प्रकाश यादव, तेज कुंवर नेताम व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

महंगाई के मुद्दे पर असफल है मोदी सरकार-पंकज शर्मा
प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी पंकज शर्मा ने कहा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के बाद भी देश में पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है। जिससे आम लोगों की जेब पर अधिक भार पड़ रहा है और हर चीज महंगी हो रही है। लेकिन मोदी सरकार को आम लोगों की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है। मोदी सरकार महंगाई के मुद्दे पर फेल हुई है। महंगाई पर नियंत्रण को लेकर ठोस प्रयास नहीं किये जाने पर जनहित में कांग्रेस द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *