रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम मंडल आयोग में नियुक्ति के लिए आदेश जारी कर दिया है. लंबे समय से ये सूची लटकी हुई थी. शुरुआती ढाई साल में 29 निगम-मंडलों में नियुक्तियां हुई थीं. आलाकमान से मुहर लगने के बाद सूची जारी की गई है.
जारी सूची में कोरबा जिले को भी तवज्जो मिली है। यहां से प्रशांत मिश्रा गौसेवा आयोग के सदस्य बनाए गए हैं। अर्चना उपाध्याय राज्य महिला आयोग, नरेश देवांगन छुरी व नवीन सिंह पाली श्रम कल्याण मंडल, रवि बक्श योग आयोग के सदस्य नियुक्त किए गए हैं। पाली तानाखार के विधायक मोहित राम केरकेट्टा को मुख्यमंत्री अधोसंरचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष मनोनित किया गया है। इसी तरह खम्मन पटेल कृषक कल्याण परिषद के सदस्य नियुक्त किए गए हैं।



