टोक्यो, 24 जुलाई 2021
टोक्यो ओलंपिक में भारत की भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने रजत पदक जीता है। मीराबाई चानू ने ओलंपिक खेलों में 49 किलोग्राम वर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कांटे के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पहला रजत पदक जीता है।
मीराबाई चानू मणिपुर के नोगपेंक के काकचिंग गांव से हैं। वह पहले तीरंदाज बनना चाहती थी, लेकिन किसी कारण से भारोत्तोलन में आ गई। कामनवेल्थ गेम्स 2014 में उन्होंने 48 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था। अच्छे प्रदर्शन के बाद उनका ओलंपिक के लिए चयन किया गया था। लेकिन रियो में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं था। इस नाकामी को भूलाकर मीराबाई ने विश्व भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। कामनवेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड जीतकर खुद को साबित किया।