रायपुर। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक कार्यालय में मजदूर महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर आयी थीं। महिलाओं ने बताया प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। राष्ट्रीय मजदुर कांग्रेस इंटक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उमेश रगड़े ने उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
राष्ट्रीय मजदुर कांग्रेस इंटक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उमेश रगड़े ने कहा प्रधान मंत्री आवास योजना का पात्र हितग्राहियों को अवश्य लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में अधिक से अधिक हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जिससे सभी वर्गों का विकास हो सके। यदि योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई समस्या है, तो उन्हें दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।