एक्जिम बैंक ने उज्बेकिस्तान के लिए कर्ज मंजूर किया

मुंबई, 12 दिसंबर (भाषा) भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) ने शनिवार को बताया कि उसने उज्बेकिस्तान को वहां बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं के लिए 44.8 करोड़ डालर की कर्ज सहायता कर्ज मंजूर की है। एक्जिम बैंक ने एक बयान में कहा कि यह कर्ज भारत सरकार की ओर से दिया जा रहा है। बैंक इसके साथ ही दुनिया भर में 62 देशों को कर्ज सहायता देने के कुल 266 समझौते कर चुका है। इन समझौतों के अंतर्गत करीब 26.59 अरब डालर की सहायता दी जानी है। उज्बेकिस्तान को सड़क परिवहन, जल, प्रौद्योगिकी और संचार क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए कर्ज दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *