रायपुर। थाना मुजगहन एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा मुजगहन थाना क्षेत्र के कमल विहार में जुआ खेलते 12 लोगों को पकड़ा गया। आरोपियों से कुल 4,62,000 रूपये नगदी 13 नग मोबाइल एवं तास पत्ती जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
जितेंद्र कुमार कृपलानी 28 वर्ष इंद्रप्रस्थ कालोनी, नानक तलरेजा 46 वर्ष आरडीए कालोनी, भुवन महानंद 30 वर्ष डब्ल्यूआरएस कालोनी, गजेंद्र साहू 35 वर्ष चंगोराभाठा, विनय जैन 34 वर्ष पचपेड़ी नाका, संतोष सुक्ला 64 वर्ष डीडी नगर, नागेश्वर साहू 26 वर्ष कांदुल, इंद्रकुमार 49 वर्ष अमलीडीह, आकाश उपाध्याय 31 वर्ष सुन्दर नगर, देवेश साहू 38 साल नहर पारा खमतराई, रोहित यादव 22 वर्ष बूढ़ापारा और मोनू तिवारी 31 वर्ष सदरबाजार रायपुर हैं।