रायपुर। शहर में घुम -घुम कर अलग – अलग थाना क्षेत्रों से कुल 09 नग मोबाईल फोन चोरी करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपियों द्वारा थाना तेलीबांधा क्षेत्र में एक मोबाईल फोन किया गया था। जिसमें आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध पंजीबद्ध हुआ। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अन्य 08 नग मोबाईल फोन जब्त कर पृथक से धारा 41(1$4) जा.फौ./379, 34 भादवि. के तहत् कार्यवाही की है।
गिरफ्तार आरोपी
बबलू सोनी पिता मेघनाथ सोनी उम्र 19 साल निवासी बी.एस.यू.पी.कालोनी भाठागांव थाना पुरानी बस्ती और शुभम सोनी पिता दिनेश सोनी उम्र 20 साल निवासी बी.एस.यू.पी.कालोनी भाठागांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर हैं।