रायपुर। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष उमेश रगड़े के द्वारा मोनिका ठाकुर को महिला मोर्चा राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक धमतरी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष उमेश रगड़े ने कहा मोनिका ठाकुर की नियुक्ति से धमतरी में इंटक को नई ऊर्जा मिलेगी। वह कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप जनहित में काम करेंगी। इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं हैं।