रायपुर। शहर जिला कांंग्रेस कमेटी महामंत्री मोहम्मद सिद्दीक के नेतृत्व में कचहरी चौक स्थित बाल आश्रम में प्रदेश कांंग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने आश्रम के बच्चों के बीच जाकर केक काटा , पढ़ाई हेतु स्टेशनरी सामान, मास्क, सेनेटाइजर, फल व नाश्ते का वितरण किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, प्रदेश सचिव शारिक रईस खान, महमूद अली, एनएसयूआई उपाध्यक्ष कोमल अग्रवाल, प्रवक्ता जिशान हाशमी, सुनील शिर्के, सोमेश बघेल, आकाश रंगा, अनस, सोहेल, सरफ़राज़, वसीम, अनिल मोहरे, शुभम सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।