नामी इंश्योरेंस कंपनी के नाम पर फेक कॉल कर महिला के साथ 1.60 लाख की ठगी

रायपुर। राजधानी के श्याम नगर में रहने वाली एक महिला के साथ 1.60 लाख की ठगी हो गई। ये ठगी नामी इंश्योरेंस कंपनी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर हुई। महिला की शिकायत पर तेलीबांधा थाने की पुलिस ने एक ठग कॉलर के खिलाफ 420 का केस दर्ज किया है। अब सायबर सेल की मदद से ठगी करने वाले का पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। महिला ने उन खातों की जानकारी भी पुलिस को दी है जिसमें ठग ने रुपए जमा कराए।
श्याम नगर इलाके में रहने वाली गृहणी किरण दीप कौर नाम की महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को अहम जानकारियां दी हैं। महिला के मुताबिक उसने साल 2015 में अपने नाम से मैक्स लाइफ इंश्योरेंस से पॉलिसी खरीदी थी। इस पॉलिसी का प्रिमियम आटो डेबिट एकाउंट के माध्यम से जमा होता था।

4 प्रिमियम जमा करने के बाद अपने कुछ निजी कारणों से महिला ने प्रिमियम जमा नहीं किए थे। जून के महीने में महिला ने प्रिमियम जमा करने के लिये अपने मोबाइल से गुगल पर मैक्स लाइफ कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। 9717208187 इस नंबर पर महिल ने संपर्क किया। फोन उठाने वाले ने खुद को कंपनी का स्टाफ बताया।

खुद को कर्मचारी बताने वाले ठग ने महिला को लेट फीस का डर दिखाया। उसने कहा कि यदि इससे बचना है तो पॉलिसी एक्टिवेट करने के लिए 75 हजार 200 रुपए देने होंगे। महिला के राजी होते ही ठग ने उसे अकाउंट नंबर 309009373413 IFSC कोड RATN0000204 दिया। महिला ने अपने एक्सिस बैंक के अकाउंट से 21 जून को रुपए दे दिए। महिला ने अपने दिए रुपयों की डिटेल मांगी मगर उसे कोई डीटेल नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *