बोरगांव में स्कार्पियो और ऑटो की टक्कर में सात लोगों की मृत्यु तथा 6 लोग घायल

रायपुर, 19 सितम्बर 2021

कोण्डागांव के समीप में स्कार्पियो और ऑटो में टक्कर हुई है। इस सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु हो गई है तथा 6 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार स्कार्पियो तेज रफ्तार हाईवा से बचते हुए आटो से टकरा गई। घायलों को इलाज के लिए फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी मृतक और घायल एक परिवार से हैं। सभी एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोण्डागांव जिले के बोरगांव में सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस घटना में मृत लोगों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायल लोगों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *