रायपुर। छत्तीसगढ़ एनएसयूआई से रिज़वान खान को उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते उनका चयन पुनः राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कर राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है।
इस अहम जिम्मेदारी मिलने पर रिज़वान खान ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री अनिला भेंडिया एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी आयुष शर्मा एवं हर्ष बिसारिया सोशल मीडिया चेयरमैन आदित्य भगत कांग्रेस रिसर्च डिपार्टमेंट के चेयरमैन इदरीस गांधी और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा को धन्यवाद देते हुए नई जिम्मेदारी मिलने पर पूर्णता निर्वाहन करने का अश्ववासन दिया है।
जिला संयोजक, प्रदेश संयोजक व राष्ट्रीय संयोजक का दायित्व निभा चुके हैैं और दमन दीव व दादर नगर प्रभारी भी रह चुके है। रिज़वान को दुबारा राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी मिलने पर एनएसयूआई की टीम और उनके परिजनों ने भारी उत्साह के साथ शुभकामनाएं दी।
इस नई जिम्मेदारी मिलने का श्रेय रिज़वान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश उपाध्यक्ष व खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, बड़े भाई एवं राजनीतिक मार्गदर्शक श्रम कल्याण मंडल सदस्य शरीक रईस खान, अब्दुल हैदर, मनीष दयाल ,समीर खान, अरशद अली, मोहम्मद सिद्दीक, आदिल अशरफी, ज़ैद खान, नियाज़ खान इमरान मेमन, सनी दास और पूरी एनएसयूआई की टीम को दिया है।
