पटना में दो लाशें मिलने के बाद पसरा खौफ, पति-पत्नी का घर में मिला शव

हनुमतेश्वर दयाल, पालीगंज
बिहार की राजधानी में पटना में () एक घर से पति-पत्नी की शव बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक, पति ने ही पहले पत्नी की हत्या की फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। मामला बिहटा थाने के वंशी चौरा टोला की है। पति-पत्नी के मौत की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। फिलहाल पुलिस () मामले की जांच में जुटी हुई है।

पति ने पहले पत्नी को मारा, फिर खुद फंदे से झूला!पास-पड़ोस के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, वंशी चौरा निवासी दिवाली उर्फ दीपक अपनी पत्नी संगीता के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे थे। इन दोनों की शादी करीब 20 साल से ज्यादा हुआ था। इस दौरान इनके दो बच्चे भी हुए, जिनकी बाद में अलग-अलग वजहों से मौत हो गई। दो बच्चों की मौत के बाद दोनों पति-पत्नी विचलित से रहने लगे। दोनों की चाहत एक बच्चे की थी, लेकिन बच्चा नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें:-

बच्चे को लेकर परेशान थे पति-पत्नीबच्चे की कमी के चलते पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगा। ऐसा कयास लगाया जा रहा कि बच्चे को लेकर ही दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से दीपक ने पहले पत्नी को मारा और बाद में खुद फंदे से लटक गया। इस बीच जानकारी मिलते ही बिहटा थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची, मौका मुआयना करने के पश्चात मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दानापुर भेजा है। घटना के संबंध में बिहटा थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने कहा कि दो लोग जो रिश्ते में पति-पत्नी हैं उनकी मौत हुई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *