
सर्दियों का मौसम () जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है देश के दूसरे हिस्सों की तरह बिहार-झारखंड में भी इसका असर नजर आने लगा है। बिहार की राजधानी पटना समेत सूबे के ज्यादा इलाकों में सुबह-शाम कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित है। इस बीच शुक्रवार देर रात पटना के कुछ इलाकों में हल्की बारिश (Rain in Patna) हुई, जिसकी वजह से कोहरे शनिवार सुबह में कुछ हल्का रहा। इससे पहले शुक्रवार को कई हिस्सों में कोहरे के चलते सुबह के समय विजिबिलिटी 10 मीटर से ज्यादा नजर नहीं आ रही है। झारखंड की राजधानी रांची बात करें तो यहां कल यानी रविवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। कुछ इलाकों में बारिश के भी आसार हैं।
बिहार में इस हफ्ते बढ़ सकती है ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में इस हफ्ते ठंडक बढ़ सकती है। अगले एक-दो दिन में कई इलाकों में बारिश का अनुमान है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। 17 दिसंबर से सूबे में कड़ाके ठंड की दस्तक हो सकती है। हालांकि अभी भी सुबह और शाम में कंपकंपी है। विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को गया में सबसे घना कोहरा रहा, सुबह 10 बजे तक दृश्यता बेहद कम नजर आई, हालांकि, बाद में हालात बदले में 100 मीटर की दूरी तक विजिबिलिटी हो गई।
कोहरे की वजह से रेल-हवाई यातायात पर असरकोहरे की वजह से ट्रेन और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। पटना एयरपोर्ट की स्थिति ये रही कि शुक्रवार दिन में 10 बजे तक महज 200 मीटर की विजिबिलिटी के चलते विमान के उतरने पर असर पड़ा। रेल यातायात पर भी इसका असर पड़ा है, 6 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें रद्द की गई हैं। कुछ ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी की गई है।
जानिए पटना में कितना रहा तापमानबिहार में कोहरे का असर भले ही देखने को मिल रहा, लेकिन तापमान पर नजर डालें तो शुक्रवार को पटना में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भागलपुर में अधिकतम तापमान 19.4 और न्यूनतम 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया में 21.4 अधिकतम और न्यूनतम 17.6 डिग्री रहा।
झारखंड में बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंडझारखंड की राजधानी रांची में 13 और 14 दिसंबर से बारिश की संभावना है। इसकी वजह से सूबे में सर्दी का प्रभाव बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के उत्तरी और मध्य भाग में बादल गरजने के साथ बारिश की संभावना है। इसी के साथ न्यूनतम तापमान पर असर पड़ेगा। वहीं बिहार की सीमा सटे कई जिलों जैसे चतरा, कोडरमा, गिरिडीह आदि में सुबह-शाम कोहरा और धुंध का असर नजर आ रहा है।