डॉ. रमन को फिर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अजय, लता और सरोज पांडेय को भी जगह

रायपुर। बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, लता उसेंडी और सरोज पांडेय को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति में रमन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्य समिति कि सदस्यों की नियुक्ति सूची जारी की है। राष्ट्रीय कार्य समिति में 80 सदस्य हैं। इनमें प्रमुख रुप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह शामिल हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। राज्यसभा की सांसद सरोज पांडे, विधायक अजय चंद्राकर, कोंडागांव से भाजपा की वरिष्ठ नेता लता उसेंडी को कार्य समिति में जगह मिली है। यहां के तीन नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिल गई है। अन्य राज्यों से देखा जाए तो नरोत्तम मिश्रा, नरेंद्र सिंह तोमर, वीरेंद्र खटीक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवप्रकाश, कैलाश विजयवर्गीय आदि के शामिल किए जाने की जानकारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *