कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। एमसीएक्स पर कच्चे तेल की कीमतें 6000 रुपए के पार निकल गई है। वहीं इसकी कीमतें 7 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। दरअसल मांग बढ़ने से क्रूड की कीमतों में तेजी आई है। WTI पर भी कीमतें 81 डॉलर प्रति बैरल के पार निकली गई हैं। अभी तक क्रूड की कीमतें 60% बढ़ीं है जबकि पिछले हफ्ते क्रूड की कीमतें 5 फीसदी बढ़ी है।
क्रूड की मांग में आई तेजी
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों पर जेपी मॉर्गन ने कहा है कि अगर कच्चे तेल की कीमत 150 डॉलर होती है तो भी अर्थव्यवस्था पर इसका असर कम होगा। वहीं सउदी अरामको ने साफ किया है कि गैस संकट से क्रूड की मांग में तेजी आई है। क्रूड की मांग 500,000bpd प्रति महीने तक बढ़ीं है।