रायपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री मो. सिद्दीक ने डीकेएस सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में मरीजों व आमजनों को फल वितरण किया। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश कांंग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, आनंद पांचाल, वार्ड अध्यक्ष सागर वकड़े, अशरफ चांगल, अनस, दुर्गेश यादव,आकाश रंगा, सोमेश बघेल, सरफ़राज़, सोहेल मौजूद रहे।
मानव सेवा ही सर्वोपरि-मो. सिद्दीक
मो. सिद्दीक ने कहा मानव सेवा ही सर्वोपरि है। पैगम्बर मोहम्मद साहब ने मानव सेवा और अमन का पैगाम दिया। इसलिए पैगम्बर साहब का जन्मदिन विश्व अमन दिवस के रुप में मनाया जाता है। विश्व के कल्याण हेतु हमें उनके बताए हुए मार्ग का पर चलने की आवश्यकता है।