राज्योत्सव में जैविक हाट बाजार रहेगा आकर्षण का केंद्र

रायपुर। राज्योत्सव के अवसर पर 1 नवम्बर 2021 को पुलिस ग्राउंड मैदान बिलासपुर जैविक हाट बाजार लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। जिसमें जैविक उत्पादन करने वाले किसान अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेंगे। उपसंचालक कृषि श्री शशांक शिंदे ने बताया कि जिला स्तरीय जैविक हाट बाजार में जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोटा विकासखण्ज्ञ के वनांचल ग्राम नगोई एवं सिलदहा के जैविक उत्पादक कृषक समूहों द्वारा उत्पादित धान विष्णुभोग एवं एच.एम.टी. के चांवल तथा विभिन्न जैविक उत्पाद जैसे- रागी, अरहर, चनादाल, सरसों एवं सूर्यमुखी के खाद्य तेल एवं अन्य फसल जैसे हल्दी एवं अन्य दलहन, तिलहन अनाज वर्गीय इत्यादि फसलों के जैविक बीज की भी प्रदर्शनी लगाई जायेंगी।
स्टाल में विकासखण्ड कोटा के ग्राम सिलदहा के जैविक उत्पादक कृषक समूह के कृषकों द्वारा निर्मित जीवामृत एवं दिव्यास्त्र तथा मोपका गोठान में निर्मित वर्मी कम्पोस्ट तथा शिवतराई गोठान में निर्मित वर्मी वाॅश भी उपलब्ध रहेगा। जहां किसान आवश्यकता अनुसार जैविक उत्पाद क्रय कर सकते है।
जैविक हाट बाजार में जैविक कीटनाशक दवाईयां जैसे नीमास्त्र, दशपरणी, जीवामृत, बीजामृत इत्यादि जैविक कीटनाशकों की प्रदर्शन के साथ साथ इसको तैयार करने की विधि की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोठानो में उत्पादित जैविक खाद एवं वर्मी कम्पोस्ट तथा वर्मी वाॅश की प्रदर्शनी एवं खेती में उपयोग विधि एवं फसलों पर इसके फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
किसानों से आग्रह किया गया है कि वे 1 नवम्बर 2021 को पुलिस ग्राउण्ड बिलासपुर में राज्योत्सव के दौरान जैविक हाट बाजार में कोरोना संक्रमण गाईड लाइन अनुरूप अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाएं एवं खेती से जुड़ी नयी जानकारी तथा जैविक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करंे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *