राजनांदगांव। खैरागढ़ से 4 बार विधायक और राजनांदगांव से पूर्व में सांसद रह चुके देवव्रत सिंह की आज देर रात हार्ट अटैक से मौत हो गयी।
खबर मिली है कि उन्हें अपने घर पर ही अटैक आया था और अस्पताल ले जाते समय ही उनकी मृत्यु हो गयी। उनके पार्थिव शरीर को दर्शनाथ हेतु कमल विलाश पैलेस खैरागढ़ में रखा गया है।