गहलोत कैबिनेट के सभी मंत्रियों का इस्तीफा; कल दो बजे नए मंत्रियों के नामों की घोषणा होगी, 4 बजे शपथ ग्रहण

कांग्रेस हाईकमान ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के सभी मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए हैं। अब रविवार को नए सिरे से मंत्री बनाए जाएंगे। शाम 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इससे पहले दोपहर 2 बजे PCC ऑफिस में मंत्रियों के नामों की घोषणा होगी।

हाईकमान ने मंत्रिमंडल फेरबदल को मंजूरी देते हुए फॉर्मूला तय कर दिया है। फेरबदल 2023 के चुनावी फायदे को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इस फॉर्मूले के बाद गहलोत मंत्रिमंडल बिल्कुल नया दिखाई देगा। इससे पहले तीन मंत्रियों ने इस्तीफे दिए थे। शनिवार शाम को पूरे मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *