आरडीए की कॉलोनी में आवास खरीदी पर पत्रकारों को मिलेगी 15 प्रतिशत की छूट, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर प्रेस क्लब के नववर्ष मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी दैनिक स्तंभ ‘झंगलू-मंगलू के गोठ’ के किताब के रूप में संकलन और प्रकाशन के लिए दो लाख रूपए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर प्रेस क्लब में नववर्ष मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में रायपुर विकास प्राधिकरण की कॉलोनी में आवास खरीदी पर पत्रकारों को 15 प्रतिशत की छूट की घोषणा की। उन्होंने सांध्य दैनिक ‘अग्रदूत’ में प्रतिदिन प्रकाशित होने वाले छत्तीसगढ़ी व्यंग्य स्तंभ ‘झंगलू-मंगलू के गोठ’ के किताब के रूप में संकलन और प्रकाशन के लिए दो लाख रूपए देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आज प्रेस क्लब में स्थापित जिम का भी लोकार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *