राजधानी से लगातार तीसरे दिन 8 फ्लाइट्स हुई रद्द, यात्रियों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

डंका न्यूज डेस्क
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगातार तीसरे दिन फ्लाइट रद्द कर दी गई है। आज रायपुर से ऑपरेट होने वाली 8 फ्लाइट कैंसिल की गई हैं। फ्लाइट कैंसल होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि कैंसल की गई फ्लाईट में इंडिगो की 6 और विस्तारा की 2 फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। बारिश और खराब मौसम के कारण फ्लाइट रद्द हो रही है।

13.01.2022 के लिए एयरलाइन उड़ान संचालन रद्द
1) इंडिगो: संचालन-18 उड़ानें रद्द-6 उड़ानें
2) विस्तारा: संचालन-1 उड़ानें रद्द- 2 उड़ानें
3) एयर इंडिया: संचालन- 3 उड़ानें रद्द-0 उड़ानें
4) एलायंस एयर: संचालन-2 उड़ानें रद्द- 0 उड़ानें

बता दें कि बुधवार को भी प्रदेश में बारिश और खराब मौसम के कारण स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने वाली 11 फ्लाइट कैंसल कर दी गई थी। फ्लाइट रद्द होने का कारण ऑपरेशनल बताया गया था। रद्द हुई फ्लाइटों में 10 इंडिगो एयरलाइंस की थी। विस्तारा एयरलाइंस की भी 1 फ्लाइट कैंसल की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *