अलीगढ़
अलीगढ़ में रविवार को नगर निगम की लापरवाही से एक डॉक्टर की जान चली गई। घटना उस समय हुई जब वह सुबह दूध लेकर मोटरसाइकिल से वापस अपने घर जा रहे थे। रास्ते में एक गड्ढे में उनकी बाइक पलट गई। इस दुर्घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आक्रोशित लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली गेट थाना क्षेत्र के रहने वाले राजीव गुप्ता पेशे से डॉक्टर हैं। वह रोजाना महेंद्र नगर दूध लेने जाया करते थे। महेंद्र नगर में इस समय नगर निगम सीवर लाइन डलवा रहा है, जिसकी वजह से पूरी सड़क पर गड्ढे हुए पड़े हैं। सुबह जब डॉक्टर राजीव गुप्ता दूध लेकर वापस घर लौट रहे थे तो एक गड्ढे में उनकी बाइक फंस गई। बाइक निकालने के चक्कर में डॉक्टर भी गड्ढे में जा गिरे। मौके पर पहुंचे लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जाम लगने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी दोनों वहां पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। नियमानुसार परिवार की आर्थिक मदद की जाएगी।