रायपुर बना बदमाशों का अड्डा, मुंबई पुलिस व रायपुर पुलिस का ऑपरेशन शार्प शूटर गिरफ्तार

रायपुर। मुंबई पुलिस ने शनिवार को छत्तीसगए़ की राजधानी रायपुर में एक बड़े आपरेशन को अंजाम दिया। दरअसल मुंबई पुलिस को यहां तीन कुख्यात शार्प शूटर्स को तलाश रही थी। इन शूटर्स पर फायरिंग कर और बंदूक के बल पर अवैध वसूली करने का आरोप है। मुंबई पुलिस की टीम ने पुख्ता सूचना पर रायपुर की तेलीबांधा पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन कर मौलीपारा स्थित एक घर पर दबिश देकर शाहबाज उर्फ सद्दाम को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। बताया जा रहा है कि ये शूटर्स मुंबई में वारदात को अंजाम देने के बाद रायपुर के मौलीपारा में किराए का मकान लेकर छिपा हुआ था। 6 जनवरी को शातिर शूटर ने मुंबई के देवनार थाना इलाके में हीरा कारोबारी पर फायरिंग की थी और इसके बाद फरार हो गया था। शूटर पर मुंबई के देवनार थाने में हत्या का प्रयास, फायरिंग और अवैध वसूली की धाराओं में मामला दर्ज है। अब पकड़े गए इन शूटर्स को मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड में रायपुर से मुंबई लेकर जायेगी। आरोपी शाहबाज रुबाब सैय्यद के साथ अन्य दो संदिग्ध व्यक्ति इरफ़ान कुरैशी, इशरार खान को भी हिरासत में लिया गया है। इन दोनों के विरुद्ध अलग से कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मकान मालिक को भी नोटिस जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *