बिना मास्क वालो से नगर निगम ने वसूला 33 हजार का जुर्माना

रायपुर। जिला कलेक्टर सौरभ कुमार के आदेश के बाद निगम के अधिकारी अलर्ट मोड़ पर आ चुके हैं, नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के सभी जोनों में प्रमुख चौक – चौराहों में स्वसहायता समूहों की महिलाओं के साथ मिल कर कोविड 19 प्रोटोकाॅल नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ जुर्माना की कार्यवाही निरन्तरता से जारी है। इस दौरान अधिकारियों ने महज बुधवार को 319 लोगों से वसूला 33 हजार 950 रूपये जुर्मानी कार्यवाई की गई इस दौरान जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु परिपालन जनजागरण एवं समझाईश दी गई।

नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही ने बताया कि निगम आयुक्त प्रभात मलिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल निर्देशानुसार जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में कोविड 19 प्रोटोकाॅल नियमों के रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से स्वास्थ्य जागरूकता के लिए पूर्ण व्यवहारिक पालन करवाने मास्क नहीं पहनने वालों को समझाईश देने सहित उन पर जुर्माना भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए किया जा रहा है।

जोनवार देखें आकड़ें
जोन क्रमांक 1 की टीम ने विभिन्न चौक – चौराहों में मास्क नहीं पहनकर बाहर निकले 39 लोगों पर 3850 रू. जुर्माना किया।
जोन 3 ने शंकर नगर चौक सहित मुख्य मार्ग शंकर नगर और अन्य मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहनने पर 75 लोगों पर 6600 रू. जुर्माना किया।
जोन 4 ने विभिन्न मुख्य चौक – चौराहों में 61 लोगों पर 4250 रूपये का जुर्माना किया।
जोन 6 ने विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क बिना पहने मिले 19 लोगों पर 1650 रूपये जुर्माना किया।
जोन 7 ने तेलघानी नाका चौक एवं सरस्वती नगर पुलिस थाना के सामने जीई रोड सहित विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहने मिले 22 लोगों पर 1200 रू. का जुर्माना किया।
जोन 8 ने टाटीबंध मुख्य मार्ग जीई रोड सहित विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहनने पर 6 लोगों पर 300 रू. का जुर्माना किया।
जोन 9 ने विभिन्न मुख्य चौक-चौराहों पर बिना मास्क पहने मिले 49 लोगों पर 13050 रूपये जुर्माना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *