रायपुर। रविवार को वृंदावन हाल सिविल लाइन में विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रमिला सिंह को छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान से सम्मानित किया।
प्रमिला सिंह ने 26 अगस्त 2018 को अपनी जान की परवाह किए बगैर कुख्यात अपराधी को पकड़ा था, इस दौरान उन्हें गंभीर चोट भी आई थी। पूर्व पुलिस महानिदेशक द्वारा इन्हें महिलाओं के लिये रोल मॉडल बताकर पुरस्कृत किया गया था। प्रमिला सिंह को वीरता के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित विभिन्न संस्थाओं ने भी सम्मानित किया है।