दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के सुरोखी गांव में एक स्कॉर्पियों के खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई वही 3 लोग गंभीर है। हादसा गाड़ी के नियंत्रण होने से हुआ है। स्कार्पियो में 6 लोग सवार थे। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, स्कार्पियो वाहन जगदलपुर से भैरमगढ़ की तरफ जा रही थी। वाहन में 6 पुरूष सवार थे। हादसे में 2 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया, वही तीसरा युवक इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। बिहोश होने के कारण घायलों का नाम पता भी पुलिस नहीं लगा पाई है। वही मृतकों के शव गीदम पुलिस पीएम रूम में रखवाकर आगे की विवेचना में जुट गई है।