कौशल्या के राम-बुजुर्गों की चौपाल एक समाज सेवी संस्था के कार्यक्रम में 101 बच्चों का प्रभु श्री राम के रूप में विधायक विकास उपाध्याय ने किया चरण वंदन

रायपुर। कौशल्या के राम-बुजुर्गों की चौपाल एक समाज सेवी संस्था के माध्यम से 101 बच्चों का प्रभु श्री राम के रूप में चरण वंदन/पूजन कर,उनके संस्कारों की अभिव्यक्ति के लिए स्वतंत्र छोड़ दिया गया। जहां बच्चों ने कई रूपों में अपने वक्तव्य दिए,
मूक बधिर बच्चों के द्वारा राष्ट्रगान कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
विधायक विकास उपाध्याय ने सभी बच्चों का पैर धोकर,तिलक/ चंदन/ वंदन कर/ प्रभु श्री राम के सभी रूपों की आरती की। कार्यक्रम में केवल शब्द रंग का खेल नही,अपितु संस्कार भी दिखा। मातृत्व शक्तियों के द्वारा वंदना,भजन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विधायक विकास उपाध्याय ने सभी बच्चों का सम्मान करते हुए-सभी को ठंडे पानी का जार वितरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *