रायपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मालवीय रोड, बैजनाथपारा फुटकर व्यापारी संघ द्वारा 15 अप्रैल शुक्रवार को रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मुस्लिम हॉल बैजनाथपारा में किया जा रहा है। रोजा इफ्तार के बाद नमाज अदा करने की व्यवस्था भी की गई है।
गौरतलब है पवित्र माह रमजान चल रहा है। गर्मी के बावजूद भी लोग रोजा रख रहे हैं। रोजा इफ्तार एक नेक काम है। रमजान के महीने में शहर के अलग अलग इलाके में विभिन्न संस्थाओं व समितियों के द्वारा रोजा इफ्तार का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।