विधायक विकास उपाध्याय सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के साथ लगातार कर रहे हैं वार्डों में दौरा

रायपुर/23 अप्रैल 2022 रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा के दौरान लगातार सभी वार्डों में दौरा कर रहे हैं। उन्होंने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के कोटा स्थित एएचपी बस्ती का दौरा किया और लोगों की समस्या का समाधान भी किये। आज वार्ड भ्रमण के दौरान वार्ड वासियों को विकास कार्यो की सौगात दी भूमि पूजन वार्ड की जनता से कराया गया। विधायक विकास उपाध्याय जब बस्ती में पहुंंचे तो जनता ने उनके सामने अपनी समस्या रखी। विधायक विकास उपाध्याय तत्काल अधिकारियों को बुलाकर पानी की समस्या,पाइप लाइन की समस्या को तुरंत समाधान करने को कहा। उन्होंने कहा जनता को किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए अगर एक भी नागरिक को समस्या है, तो उसका समाधान करना हमारा पहला फर्ज है।


विकास उपाध्याय द्वारा तुरंत समस्या का समाधान करने पर वार्ड की जनता ने एक स्वर में कहा विधायक हो तो विकास उपाध्याय जैसा जो सच मे जनसेवक है जो जनता की समस्या को अपनी समस्या समझ तुरंत समाधान करते है। विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि मुझे सबकी मदद करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जनता की समस्या का समाधान करना मेरा कर्तव्य ही है। हम सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा के दौरान सभी वार्डो में दौरा कर रहे हैं। आज कोटा के एएचपी बस्ती में यात्रा के दौरान जनता से रूबरू हो उनकी समस्या का पता चलने पर तुरंत अधिकारियों को बुलाकर पानी,पाइप लाइन आदि समस्या का समाधान किया गया।आगे भी निरंतर इसी तरह सभी वार्डों में दौरा जारी रहेगा। लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *