रायपुर,23 अप्रैल 2022। बिजली कंपनी में संविदाकर्मियों पर सुबह पुलिस की सख़्ती के बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने पूरे तेवर से कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने इस पूरे घटनाक्रम को कांग्रेस सरकार की कायरता निरुपित किया है, जबकि सोशल मीडिया के ज़रिए भी भाजपा ने हमला बोला है।
छत्तीसगढ़ भाजपा ने इस मामले को लेकर प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय का बयान जारी किया है। घटनाक्रम को बेहद दुर्भाग्यजनक करार देते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है
“चुनाव से पहले कांग्रेस का यह वादा था कि वे 10 दिन में नियमित होंगे,यह वादा मुख्यमंत्री बघेल और टीएस बाबा ने किया था, आज 100 से ज़्यादा दिन हो गए।गांधीवादी तरीक़े से कांग्रेस सरकार को अपनी माँगो से अवगत कराना सरकार के वादों को याद दिलाना कोई पाप या अपराध नहीं जो उन्हें पुलिस से बर्बरता से पिटवाया गया, यह बर्बरता ही कांग्रेस का असली चरित्र है”