रायपुरा में विधायक विकास उपाध्याय की सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा, टाटीबंध में कार्यकर्ताओं की बैठक

रायपुर/28 अप्रेल 2022 विधायक विकास उपाध्याय प्रतिदिन सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा लेकर रायपुर पश्चिम विधानसभा के अलग-अलग इलाके में जा रहे हैं। विधायक विकास उपाध्याय लोगों की समस्याओं का खुद जायजा ले रहे हैं और आम लोगों से बात कर रहे हैं। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश देकर लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा रहा है। विकास उपाध्याय की यह मुहिम लोकप्रिय हुई है। लोग यात्रा और विधायक के पहुंचने से बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।

विधायक विकास उपाध्याय की यात्रा पश्चिम विधानसभा के रायपुरा पहुंची और लोगों ने विधायक को खुद अपनी समस्याएं सुनाई। विकास उपाध्याय ने मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये। समस्या के तुरंत समाधान से लोगों के चेहरों में खुशी आ गई।

जनता ने कहा कि विधायक हो तो विकास उपाध्याय जैसा जो विधायक होने के बाद भी स्वयं जनता के बीच आकर उनका हाल चाल जानकर समस्याओं का निराकरण करते हैं। विकास उपाध्याय हर किसी की बात गंभीरता से सुनते हैं और हर संभव मदद करते हैं।


इसके पश्चात् विकास उपाध्याय ने टाटीबंध मेें वार्ड के कार्यकर्ताओ की वार्ड स्तर पर बैठक ली। विधायक विकास उपाध्याय ने बैठक के दौरान कहा कि कांंग्रेस हर वर्ग के हित के लिये कार्य करती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेेेल के नेेतृत्व सरकार हर वर्ग के साथ न्याय कर रही है। बिजली बिल हाफ व किसानों का कर्ज माफ करने सहित लगभग सभी वादे पूूूरे किये हैैं। भूपेश सरकार द्वारा हर विधानसभा मे स्वामी आत्मानंद विद्यालय खोले जा रहे हैंं। जिससे सस्ती व अच्छी शिक्षा मिल सके। कांंग्रेस ने हमेशा बसाने ओर बढ़ाने का काम किया है। लोगों की सेवा करना व समस्याओं का निराकरण करना मेरी पहली प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *