वीर शिवाजी वार्ड खमतराई एवं बाल गंगाधर तिलक नगर वार्ड में पहुंची विकास उपाध्याय की सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा

रायपुर/29 अप्रेल 2022 संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने जनता की समस्या का समाधान करने अनोखा का अनूठा तरीका निकाला है। सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से विकास उपाध्याय जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल कर रहे हैंं। विधायक विकास उपाध्याय की सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा वीर शिवाजी वार्ड के खमतराई एवं बाल गंगाधर तिलक नगर वार्ड के जनता कालोनी क्षेत्र में पहुंंच कर जनता की समस्या को जाना और उसका त्वरित निराकरण भी किया।
विधायक विकास उपाध्याय ने वार्ड में महिलाओं से मिलकर उनके साथ बैठक कर कहा कि घर का आधार स्तम्भ महिलायें होती है जो घर चलाती है। कांंग्रेस पार्टी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कड़े और ठोस कदम उठाए हैं। आज महिलायें सक्षम व स्वावलंबी है। राशन कार्ड,गरीबो को पट्टा कांंग्रेस पार्टी की ही देन है। इंदिरा गांधी ने पट्टा देकर गरीबों को बसाने का काम किया है। महिलाओं और मध्यम वर्गीय परिवार के पीड़ा को समझते हुए राशन कार्ड की शुरुआत की गई। जिससे आम जनता को अनाज कम दर पर सीधे ओर आसानी से मिल सके। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिजली बिल हाफ कर जनता के हित मे निर्णय लिया है। आज प्रदेश का प्रत्येक नागरिक खुश है। विधायक विकास उपाध्याय के साथ इस यात्रा में शहर जिला कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *