रायपुरा एवं कोटा में विधायक उपाध्याय की सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा, बोरे बासी से हुई यात्रा की शुरुआत

रायपुर/02मई 2022
विधायक विकास उपाध्याय सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा के द्वारा विभिन्न वार्डो में दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज कोटा एवं रायपुरा में दौरा कर स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर चर्चा की। कोटा में बोरे-बासी के साथ वार्ड दौरे की शुरुआत हुई।

संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा लगातार चल रही है। कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा रहा है। बोरे-बासी हमारी संस्कृति और सभ्यता की पहचान है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े हुए है और उसी संस्कृति को जीवित रखने मजदूर दिवस के दिन मई माह को बोरे- बासी के नाम कर दिए। बोरे-बासी सेहत के लिए अमृत-तुल्य है। हम सब शहर में रहते है पर हमें अपने गांव की, अपनी संस्कृति और सभ्यता का ध्यान स्वयं रखना होगा।

सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा के दौरान कोटा एवं रायपुरा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोगों ने अपनी समस्याएं बताई। विधायक विकास उपाध्याय ने मौके पर ही अधिकारियों को समस्या के निराकरण के लिए निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *