ठक्कर बापा वार्ड में विधायक विकास उपाध्याय की सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा

रायपुर/07 मई 2022 विधायक विकास उपाध्याय लगातार 15 दिनों से अधिक समय से अपने क्षेत्र की जनता से लगातार रूबरू हो रहे हैं। आज विधायक विकास उपाध्याय ने सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से वार्ड नं.17 ठक्कर बापा वार्ड पहुंंचकर जनता से सीधे संवाद किया। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि 15 दिनों से जनता से सीधे संवाद जारी है और आगे भी इसी तरह ये सिलसिला जारी रहेगा।आज सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से गुढ़ियारी परिक्षेत्र के वार्ड नं.17 ठक्कर बापा वार्ड में दौरा कर जनता से रूबरू हो सीधे संवाद किया गया। बड़ी संख्या में वार्ड की महिलाओं ने अपनी समस्या बताई। वार्ड में पानी की समस्या थी। तत्काल अधिकारियों को निर्देशित कर समस्या का समाधान किया गया। इसके साथ ही वार्ड भ्रमण के दौरान
शिवानंद नगर क्षेत्र में स्वास्तिक विहार की बाजू गली, झंडा चौक, गणेश मंदिर से बिजली ऑफिस रोड तक रोड नाली के कार्य का वार्ड के स्थानीय नागरिकों के हाथों से भूमि पूजन किया गया। रायपुरा में बॉलीबाल के खिलाड़ियों से मिलकर की चर्चा गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *