रायपुर। अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देशभर में सत्याग्रह अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया गया। रायपुर पश्चिम विधानसभा में विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में सत्याग्रह के साथ पूजा पाठ कर बीजेपी सरकार के सद्बुद्धि के लिए किया जा रहा सुंदरकांड का पाठ किया गया।
प्रदर्शन में विधायक विकास उपाध्याय, सुभाष धुप्पड़, ज्ञानेश शर्मा, शिव सिंह ठाकुर, श्री कुमार मेमन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवाओं के साथ उनके पालकगण भी उपस्थित हुए।
तीन कृषि कानून के तरह अग्निपथ योजना को भी केंद्र सरकार को लेना होगा वापस -विकास उपाध्याय
विधायक विकास उपाध्याय ने कहा मोदी सरकार सेना व युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आने वाली भाजपा रोजगार के अवसर समाप्त कर रही है। तीन कृषि कानून के तरह अग्निपथ योजना को भी केंद्र सरकार को वापस लेना होगा।