रायपुर/05 जुलाई 2022 संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय का सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा निरंतर जारी है। बारिश में भी जनता के बीच पहुंंच रहे हैं।
विधायक विकास उपाध्याय अधिकारियों के साथ आज वार्ड नम्बर 24 संत रामदास वार्ड में पहुंंच कर जनता की समस्या से अवगत हुए। लोोगों ने समस्या के साथ व्यक्तिगत समस्या भी विधायक के समक्ष रखी। जिसे विधायक ने त्वरित संज्ञान में लेकर समस्या का समाधान किया। विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि यात्रा के माध्यम से लगतार जनता के बीच मे पहुंंच कर उनसे मिलकर जाना कि वार्ड में क्या-क्या मूलभूत समस्या है। लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया।रामनगर कर्मा चौक में हो रहे विकास कार्यो को देख अधिकारियों को बुलाकर जल्द से जल्द पूरा करने को कहा।पीडब्लूडी द्वारा हो रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया गया।वार्ड में चौपाल लगाकर बुजुर्ग माताओं ओर बहनों की समस्या को सुन उसका समाधान किया गया। आगे भी इसी तरह ये यात्रा लगातार चलती रहेगी जनता से रूबरू होते रहेंगे।
संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने अधिकारियों को वार्ड में बुलाया और जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण का दिया
