आईपीएस भोजराम पटेल ने पुलिस अधीक्षक महासमुंद के पद पर किया पदभार ग्रहण


महासमुुंद। जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल भा0पु0से0-2013 द्वारा पुलिस अधीक्षक महासमुंद के पद पर पदभार ग्रहण किया गया। भोजराम पटेल मूलतः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले.के निवासी हैं। वह वर्ष 2013 में भा0पु0से0 में चयनित होकर कांकेर, गरियाबंद, कोरबा में पुलिस अधीक्षक के पद पर व माननीय राज्यपाल के ए0डी0सी0 के रूप में भी अपनी सेवाऐं दे चुंके हैैं। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ समस्त अधिकारी/कर्मचारियों से मिलकर उनके कर्तव्य के बारे में जाना व बाद में जिला के समस्त मीडिया के पत्रकार बंधुओ से भेंट कर परिचय प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने पत्रकारो से कहा की अब महासमुंद जिले में विश्वास, विकास, सुरक्षा को ध्येय मानकर पुलिसिंग की जायेगी। विजिबल पुलिसिंग पर जोर दिया जायेगा व जो आदतन अपराधी है उनके उपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी व जो आम नागरिक है उनसे आपसी समांजस्य स्थापित कर समुदायिक पुलिसिंग की जायेगी। जिससे जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा। पुलिस द्वारा आसूचना तंत्र को मजबूत किया जायेगा ताकि हर छोटी सी छोटी चीजों की जानकारी समय पर मिल पायें और अवैध मादक पदार्थ गांजा, अवैध शराब, जुआ-सट्टा खेलने व खेलाने वालो पर कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कहा गया कि वर्तमान में सायबर फ्रॉड व ठगी के मामले बढ़ते जा रहे है और सोशल मीडिया में भी अपराधों के बहुत से प्रकार दिख रहे हैं। जिनकी रोकथाम हेतु सायबर जागरूकता हेतु विशेष कर्यक्रम चलाया जायेगा व सायबर मामलों में विवेचना हेतु अधिकारियों को इसकी ट्रेनिंग दी जायेगी। इसी क्रम में स्कूल के बच्चों को जानकारी देने हेतु खाकी के रंग-स्कूल के संग का एक विशेष कार्यक्रम चलाया जाएगा व बच्चों को अपराध से बचने व क्या करें, क्या न करें की जानकारी दी जायेगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी कहा गया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अति0 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नवाचार करते हुये पीड़ित क्षतिपूर्ति सेल व फैमली काउंसलिंग सेंटर की भी स्थापना की जाएगी ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत पहुंंचाया जा सके। इस दौरान अति0पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर एवं अनु0अधि0(पु) महासमुंद कल्पना वर्मा, डी0एस0पी0 यातायात राजेश देवांगन व कार्यलय में उपस्थित जिला कार्यालय के शाखा प्रभारियों व कर्मचारी आदि उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *