उज्जैन 18 जुलाई। भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली सवारियों के क्रम में आज पहली सवारी धूमधाम से निकली। सवारी परम्परागत मार्ग से होकर रामघाट पहुंची। रिमझिम बारिश के बीच रामघाट पर विधि-विधान से बाबा महाकाल की पालकी का पूजन हुआ और मनमहेश का जलाभिषेक किया गया। पूजन श्री महाकालेश्वर मन्दिर के पुजारी पं.आशीष गुरू एवं अन्य पुरोहितों द्वारा करवाया गया। जलाभिषेक के उपरांत पालकी महाकालेश्वर मन्दिर के लिये रवाना हुई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित महापौर मुकेश टटवाल, डीआईजी अनिल सिंह कुशवाह, कलेक्टर आशीष सिंह, अपर कलेक्टर अवि प्रसाद, एडीएम संतोष टैगोर, श्री विवेक जोशी, विशाल राजौरिया एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
रिमझिम बारिश के बीच सावन के पहले सोमवार पर बाबा महाकाल का हुआ जलाभिषेक
