रायपुर/09 अगस्त 2022 सावन का महा पर्व चल रहा है। पूरे सावन माह भगवान शिव माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है।महिलाओं में सावन पर्व का विशेष महत्व रहता है।इसी सावन पर्व में गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था के महिला मंडल द्वारा श्याम खाटू मंदिर में पूजा अर्चना कर सावन महोत्सव का महापर्व मनाया गया। कांंग्रेस प्रवक्ता एवं समाज मीडिया प्रभारी डॉ. विकास पाठक ने बताया कि सावन महोत्सव के इस पावन पर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजना विकास उपाध्याय, कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. विनोद शिव शर्मा उपस्थित रहे।
पारम्परिक परिधान में समाज के सभी महिलाएं विशेष रूप से उपस्थित रही। समाज के द्वारा सावन उत्सव कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर समाज के मेघावी छात्रों का समाज द्वारा सम्मान किया गया।
महिला मंडल की अध्यक्ष प्रतिमा ओमप्रकाश पुजारी सचिव गरिमा व्यास ने बताया कि हरित श्रृंगार प्रतियोगिता, लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, राखी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर के अध्यक्ष प्रह्लाद मिश्र ने बताया कि 10वी 12वी में उत्तीर्ण मेघावी छात्रों का सम्मान किया गया। सावन के पावन पर्व के कार्यक्रम में गौड़ ब्राह्मण युवा मंडल के अध्यक्ष दुर्गा पुरोहित भी उपस्थित रहे।