रायपुर। महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी पूरे देश मे “महंगाई चौपाल” का आयोजन कर रही है। इस कड़ी मे रायपुर पश्चिम विधानसभा के विभिन्न ब्लॉकों में विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आज लोगों को महंगाई के विरोध में आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
महंगाई चौपाल कार्याक्रम में आमजन के साथ साथ व्यापारियों ने सहभागिता की। व्यापारी वर्ग के लोगों ने कहा कि 60 सालों मे यह पहली बार है जब दाल, चावल, आटा, अनाज, दही और लस्सी समेत अन्य सामान जो पहले कर मुक्त होते थे उन पर टैक्स लगाया गया है। सभी व्यापारियों ने कहा कि वे भाजपा की मोदी सरकार के इस फैसले के खिलाफ हैं और इसे वापस लेने की मांग करते हैं, यह आम जनता और कारोबारियों के हित में नहीं है, यह कदम जन-विरोधी है।
विधायक विकास उपाध्याय ने रहवासियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि खाने की चीजों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है और दूध, दही, चीनी, नमक यहाँ तक कि अनाज पर भी टैक्स लगा दिया गया है। देश की महिलाओ कों घर चलाने मे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अनाज से लेकर मासूम बच्चों के दूध तक में टैक्स लगा देने वाली भाजपा की मोदी सरकार की विफल नीतियों के चलते आज देश के लोग महंगाई से बेहाल परेशान है।
महंगाई चौपाल कार्यक्रम में पेट्रोल 40%, डीजल 75% एवं एलपीजी 156% की लगातार वृद्धि पर भी विकास उपाध्याय द्वारा गहरी चिंता प्रकट की।देश में दिनों दिन बढ़ती महंगाई का असर व्यापक रूप से पड़ा है। इससे कोई भी वर्ग अछूता नहीं रह गया है। दिहाड़ी मजदूर, नौकरी पेशा लोग और छोटे दुकानदार और उद्यमी बढ़ती महंगाई से त्रस्त हैं।
“महंगाई चौपाल” अभियान के तहत विधायक विकास उपाध्याय ने मोहबाबाज़ार, कन्हैयालाल बाजारी वार्ड के पहाड़ी चौक और रामनगर पहुंच व्यापारियों से चर्चा की।
विकास उपाध्याय ने कहा भाजपा के राज में एक तरफ जनता महंगाई से त्रस्त है तो दूसरी तरफ बेरोज़गारी का दंश झेलने को मजबूर है। एक तरफ देश की जनता से भरपूर टैक्स वसूला जा रहा है और दूसरी तरफ गैस पर मिलने वाली सब्सिडी ख़त्म कर दी गई, सीनियर सिटीजन को ट्रैन मे मिलने वाली रियायतों को भी ख़त्म कर दिया गया। अंग्रेज़ी शासन और भाजपा शासन का तरीका काफ़ी हद तक मिलता जुलता है ये सिर्फ और सिर्फ देश की जनता को टैक्स लगाकर लूटने और अपना खज़ाना भरने का काम कर रहे है। मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से 14 करोड़ लोग पिछले कुछ वर्षों मे बेरोज़गार हुये और आज 20 से 24 साल के युवा बेरोज़गार बैठे है। बिना सोचे समझें की गई नोटबंदी और जल्दबाजी मे जीएसटी लागू करने के चलते 2,30,000 लघु उद्योग बंद हो गये और करोड़ों लोगो के रोज़गार ख़त्म हो गये, देश आज तक नोटबंदी और जीएसटी की मार से उबर तक नहीं पाया है।
विधायक विकास उपाध्याय से सभी लोगो से आग्रह किया कि महंगाई और बेरोज़गारी की समस्या को लेकर आवाज़ बुलंद करते रहे, कांग्रेस पार्टी सदैव आपके साथ खड़ी है।
उक्त कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम के विभिन्न ब्लाकों के नेता एवं क्षेत्र के व्यापारियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शिव सिंह ठाकुर , दाऊलाल साहू ,सुनील बाजारी, कमला कांत शुक्ला, सुंदर लाल जोगी, संजीव विश्वकर्मा, अनिल बर्गे, प्रकाश माहेश्वरी, अन्नू साहू, वारेंद्र साहू, सोमेंद्र चटर्जी, रेणु मिश्रा
अशोक ठाकुर, शिव श्याम शुक्ला, रवि थॉमस, पम्मी चोपड़ा, अजय शर्मा, प्रकाश जगत, सोहन शर्मा, सौमित्र मिश्रा, सितेंद्र ठाकुर, प्रगति वाजपेयी, रंजीत बिंद्रा, योगेश दीक्षित,
गेंदलाल साहू, देवकुमार साहू, मनीराम साहू,डॉ. भागवत साहू, सुनील चौहान, योगेश तिवारी, पप्पू ठाकुर,नट्टू भिंंडसरा, ईश्वरी, संतोष साहू, भीम यादव, भागवत साहू,डॉ. रोहित साहू
रतनलाल गोयल, बसंत राठी, विणु जेठानी, किशन केडिया, पप्पू दुग्गड़, संजय दुग्गड़, नारायण दास, रविकांत,संजय अग्रवाल आदि मौजूद थे।