कितना खूंखार है इस्लामी आतंकी संगठन बोको हराम, जिसने स्कूली बच्चों का किया था अपहरण

इस्लामी आतंकी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया के स्कूल से अगवा किए गए बच्चों को छोड़ दिया है। पिछले शुक्रवार को इस आतंकी संगठन ने नाइजीरिया के कत्सिना राज्य के एक बोर्डिंग स्कूल पर हमला कर वहां से लगभग 300 बच्चों का अपहरण कर लिया था। राज्य के गवर्नर अमिनू बेलो मसारी ने घोषणा करते हुए बताया है कि सुरक्षाबलों ने सभी अपहृत बच्चों को मुक्त करा लिया है। जिसके बाद से यह खूंखार आतंकी संगठन फिर एक बार चर्चा का विषय बन गया है।

How Dangerous Boko Hara: इस्लामी आतंकी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया के स्कूल से अगवा किए गए बच्चों को छोड़ दिया है। पिछले शुक्रवार को इस आतंकी संगठन ने नाइजीरिया के कत्सिना राज्य के एक बोर्डिंग स्कूल पर हमला कर वहां से लगभग 300 बच्चों का अपहरण कर लिया था।

कितना खूंखार है इस्लामी आतंकी संगठन बोको हराम, जिसने स्कूली बच्चों का किया था अपहरण

इस्लामी आतंकी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया के स्कूल से अगवा किए गए बच्चों को छोड़ दिया है। पिछले शुक्रवार को इस आतंकी संगठन ने नाइजीरिया के कत्सिना राज्य के एक बोर्डिंग स्कूल पर हमला कर वहां से लगभग 300 बच्चों का अपहरण कर लिया था। राज्य के गवर्नर अमिनू बेलो मसारी ने घोषणा करते हुए बताया है कि सुरक्षाबलों ने सभी अपहृत बच्चों को मुक्त करा लिया है। जिसके बाद से यह खूंखार आतंकी संगठन फिर एक बार चर्चा का विषय बन गया है।

खौफ इतना कि कोई नहीं देता गवाही
खौफ इतना कि कोई नहीं देता गवाही

बोको हराम का खौफ नाइजीरिया में इस कदर है कि इसके आतंकियों के खिलाफ कोई गवाही भी देने को तैयार नहीं होता है। इस संगठन की स्थापना ही नाइजीरिया में शरिया कानून को मानने वाली सरकार को स्थापित करने को लेकर किया गया था। इस आतंकी संगठन ने नाइजीरिया में न केवल बड़ी संख्या में लोगो का कत्लेआम किया है, बल्कि सुरक्षाबलों पर भी कई जानलेवा हमले किए हैं। इस क्षेत्र में लोगों का अपहरण, हत्या और सैन्य ठिकानों पर बोको हराम के आतंकियों का हमला अब भी वैसे ही जारी है।

इस खूंखार आतंकी संगठन को किसने बनाया
इस खूंखार आतंकी संगठन को किसने बनाया

बोको हराम नाइजीरिया के अलावा चाड, नाइजर और उत्तरी कैमरून में भी सक्रिय है। बोको हराम की स्थापना 2002 में मौलवी मोहम्मद युसुफ ने की थी। 2009 से इस संगठन का मुखिया अबुबकर शेकाऊ है। अगस्त 2016 में बोको हराम ने इस्लामिक स्टेट और लेवेंट से हाथ मिला लिया था। बोको हराम ने 2009 से अपनी आंतकवादी घटनाओं के अंजाम देना शुरू किया है तब से लेकर अब तक यह लाखों लोगों को मार चुका है।

इस्लामी कट्टरपंथ और शरिया का घोर समर्थक है बोको हराम
इस्लामी कट्टरपंथ और शरिया का घोर समर्थक है बोको हराम

बोको हराम इस्लाम के जिस विचारधारा का समर्थक है, उसमें मुसलमानों को वोटिंग और धर्मनिरपेक्ष होने की सख्त मनाही है। यह पूरे विश्व में शरिया कानून लागू करने की बात कहता है। इसके संस्थापक मौलवी मोहम्मद युसुफ ने एक मस्जिद का भी निर्माण करवाया, जो इन दिनों जिहादी भर्ती का बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। यह संगठन बच्चों को मानव बम बनाकर हमलों को अंजाम देता है।

खतरनाक आतंकवादी संगठनों की सूची में है शामिल
खतरनाक आतंकवादी संगठनों की सूची में है शामिल

ग्लोबल टेरेरिज्म इंडेक्स 2015 में इसे सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठनों की सूची में रखा गया था। इस संगठन ने 2010 में कई लोगो को एक साथ कैद कर लिया था। बोको हरम ने आबुजा में संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यालय और पुलिस की इमारतों पर सुसाइड बॉम्बिंग की घटनाओं को भी अंजाम दिया है।

लाखों लोगों की हत्या कर चुका है बोको हराम
लाखों लोगों की हत्या कर चुका है बोको हराम

एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2020 से जून 2020 तक इस आतंकी संगठन ने 1100 लोगों की हत्याएं की है। हर साल कई हजार लोग इस खूंखार आतंकी संगठन की हिंसा के भेट चढ़ जाते हैं। इसके अलावा यह आतंकी संगठन अबतक करोड़ों लोगों को बेघर कर चुका है। जो अपने घरों को छोड़कर पड़ोसी देशों में चले गए हैं।

सेना का दावा- हमने बोको हराम को बर्बाद कर दिया
सेना का दावा- हमने बोको हराम को बर्बाद कर दिया

नाइजीरिया की सेना के अधिकारी अक्सर दावा करते हुए सुने जाते हैं कि उन्होंने बोको हराम आतंकी संगठन को बर्बाद कर दिया है। हालांकि स्थानीय लोग सरकार और सेना के इस दावे पर यकीन नहीं करते हैं। यह बात सही है कि सेना के साथ लड़ाइयों में बोको हराम को काफी नुकसान पहुंचा है। लेकिन, यह संगठन हर बार पटलकर सेना और लोगों को बड़ा नुकसान जरूर पहुंचाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *