रायपुर। एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव व हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के कोऑर्डिनेटर विकास उपाध्याय ने कांगड़ा जिले के अंतर्गत आने वाले जसवाप्रयागपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव की रणनीति के लिए महत्वपूर्ण बैठक ली।
कांग्रेस कोऑर्डिनेटर विकास उपाध्याय ने विधानसभा के बूथ, सेक्टर और मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक ली।
आगामी चुनाव के मद्देनज़र विकास उपाध्याय ने सभी पदाधिकारियों से विधानसभा के प्रत्येक व्यक्ति तक बूथ स्तर पर कार्य करते हुये डोर टू डोर प्रचार और कांग्रेस पार्टी के द्वारा हिमाचल प्रदेश की जनता के हित को देखते हुये चुनाव के लिए बनाये गये घोषणा पत्र व गारंटी को बूथ स्तर पर विधानसभा के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंंचाने पर ज़ोर दिया। नुक्कड़ नाटक और सभायें कर जनता को बढ़ती महंगाई और भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों से अवगत कराते हुये कांग्रेस के घोषणा पत्र को जनता तक पहुंंचाने को कहा गया। जसवाप्रयागपुर विधानसभा के डाडासिबा मे संपन्न हुई इस महत्वपूर्ण चुनावी बैठक मे ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरिंदर मनकोठिया और विधानसभा के कोऑर्डिनेटर व असम प्रदेश के उपाध्याय जयंत कलिता जी व अन्य कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर की तैयारी में जुटे विकास उपाध्याय
