जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर राजधानी में निकले जुलूसे मोहम्मदी का कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत

रायपुर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर राजधानी में जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। जयस्तम्भ चौक पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम मरकाम एवं पूर्व मंत्री रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारायण शर्मा, कांग्रेस नेता अशरफ हुसैन के नेतृत्व में जुलुसे मोहम्मदी का भव्य स्वागत किया गया।


जयस्तम्भ चौक पर बने मंच से जुलुस का स्वागत फूलों की स्वागत किया गया और तबर्रुक बांंटा गया। इस अवसर सकलैन कमदार, आस मोहम्मद, पंकज मिश्रा, सुबोध हरितवाल, जावेद खान, जावेद नक़वी, आज़ाद जौहरी, नवाज खान, मोहम्मद फहीम अर्शील क़ुरैशी, अमानुल्लाह गौठिया, अनीस निजामी, अवैश अशरफी, सुल्तान अहमद, जाकिर खान साहेब अशरफी, रहमतुल्लाह खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *