रायपुर। ग्रैंड म्युजिकल ग्रुप का ग्रैंड गीत संगीत का रंगा रंग कार्यक्रम बीजेपी कार्यालय के बाजू स्थित माया राम सुरजन हॉल मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारम्भ मां सरस्वति की पूजा वंदन से हुुुआ। अनुराग ठाकुर, राज वर्मा, मुकेश फतनानी, किट्टू सिन्हा, पूजा सिंह, शालिनी मिश्रा, विजय कोठारी, दुर्गेश सोनी ने शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों ने ग्रुप डान्स प्रस्तूत किया। मंझी गयिका पूजा सिंह और दुर्गेश सोनी जो पहली बार मंच साझा कर रहे थे ने ..मदहोश दिल की धड़कन..गीत की प्रस्तुति दी। मनोज मसंद ने महौल मे पंजाबी तड़का लगाते हुए..एक पंजाबन कुड़ी पंजाबन दिल चुरा के ले गई.. गीत से श्रोताओं मे गर्मी ला दी और श्रोता गीत के लय पर थिरकने लगे। किट्टू सिन्हा, आशा भट्ट, ने युगल गीत …रात बाकी बात बाकी होना है जो हो जाने दो …गीत की प्रस्तुति दी। पूजा सिंह और मनीष छिबबर ने बेहतरीन प्रस्तुति दी जिनका श्रोताओं ने जम कर तालियों से स्वागत किया। सोलो गीत…बिंदिया चमकेगी पर रुक्मणि जो बैंड ग्रुप का संचालन भी करती है ने बहुत ही अच्छे ढंग से गीत को गाया ग्रैण्ड म्युजिकल ग्रुप की परिकल्पना को साकार करने वाले अध्यक्ष बबलू पांडे ने डॉन का गीत…अरे दिवानो मुझे पहचानो कहाँ से आया.. गीत मे अच्छा प्रयास किया है।
कार्यक्रम में हिन्दी व छत्तीसगढ़ी फिल्म गीतों पर दर्शक झूमते रहे। आयोजकों का यह प्रथम प्रयास सफल रहा क्योकि श्रोताओं के मनोरंजन के दृष्टि कोण से बेहतर व्यवस्था की गई थी।