रायपुर। दीपावली दीपों का और खुशियों का त्यौहार है इस दीपावली पर श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा हर घर में हो रौनक इसका निर्णय लिया गया। समाज के सह सचिव बसंत तिवारी ने बताया कि आज रामसागर पारा वार्ड में 500 से अधिक जरूरतमंद परिवार को मिट्टी का दीपक, बाती ओर तेल का किया गया वितरण। आज के इस वितरण कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष प्रहलाद मिश्र, प्रतिमा पुजारी, रीना शर्मा, कमल शर्मा,दुर्गा पुरोहित, लक्ष्मी नारायण शर्मा ,नरेश शर्मा ,रवि शर्मा, मनोज शर्मा, प्रमोद शर्मा, विकास शर्मा ,पंडित कमल किशोर शर्मा एवं सभी सदस्य उपस्थित हुए।
गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा दीपावली के अवसर पर जरूरतमंद परिवार को मिट्टी का दीपक किया गया वितरण
