खरगे ने किया 47 सदस्यीय संचालन समिति का गठन

एजेंसी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 47 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया जो सीडब्ल्यूसी के रूप में काम करेगी। कांग्रेस के नए अध्यक्ष खरगे द्वारा गठित 47 सदस्यीय संचालन समिति में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी भी शामिल हैं।
खरगे द्वारा गठित संचालन समिति में प्रियंका गांधी, ए.के. एंटनी, अंबिका सोनी, आनंद शर्मा, के.सी. वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला भी शामिल है।

कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पदभार ग्रहण समारोह मे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री ताम्रध्वज साहू, टीएस सिंहदेव, शिव डहरिया, कवासी लखमा, गुरु रूद्र कुमार और संसदीय सचिव विधायक विकास उपाध्याय भी शामिल हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *