रायपुर। भारत जोड़ो यात्रा रायपुर ग्रामीण विधानसभा में पिछले एक पखवाड़े से चल रही है। कांग्रेस की इस यात्रा को लोगों का अच्छा समर्थन मिलता नजर आ रहा है। आज जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम बीरगांव के सरोरा में निकाली यात्रा गई। जिसमें पार्षदगण, एल्डरमेन सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक, सेवादल, महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। बड़ी संख्या में आम नागरिक भी इस यात्रा के सहभागी बने।
पंकज शर्मा ने कहा राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। यह यात्रा देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए निकाली गई है। आज देश में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी इस यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच में एक संदेश लेकर जा रहे हैं। सभी को भाईचारा के साथ रहने की बात कही जा रही है। छत्तीसगढ़ के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। रायपुर ग्रामीण विधानसभा में पिछले एक पखवाड़े से यात्रा जारी है। यात्रा को लेकर युवाओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ रहे हैं।